नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- पंजाब के बरनाला से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां एक महिला की करवाचौथ के दिन व्रत खोलने से कुछ मिनट पहले ही मौत हो गई। महिला अपनी सहेलियों के साथ डांस कर रही थी और अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान तपा मंडी की रहने वाली 59 साल की आशा रानी के रूप में हुई है। खुशी के मौके पर इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। मामला करवा चौथ की रात का है, लेकिन अब इसका वीडियो सामने आया है।लड़खड़ाते हुए गिरी, किसी का ध्यान नहीं गया आशा रानी ने भी अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। रात को खुले आंगन में पार्टी रखी गई थी, जिसमें डांस का फ्लोर भी लगाया गया था। इसमें कई महिलाएं और लड़कियां पंजाबी गाने पर डांस कर रहीं थीं। आशा भी नाच रही थीं। इसी दौरान वह नाचते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.