सासाराम, मार्च 30 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। करवंदिया थाना क्षेत्र के सीताबिगहा गांव के समीप बिजली करंट की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। बताया कि पिछले साल भी उक्त स्थल पर करंट से ट्रक चालक की मौत हुई थी। ट्रक चालक की पहचान राम सहाय यादव 40 साल के रूप में हुई है, जो यूपी के सुल्तानपुर जिले के बनगवाडीह गांव का रहने वाला था। सह चालक अरूण कुमार ने बताया कि ट्रक पर सीमेंट लोड कर उक्त स्थल पर गए थे। सीमेंट उतारा जा रहा था। तभी चालक स्नान करने चले गए। स्नान के बाद तार पर कपड़ा डालने लगे। तभी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर वे बुरी तरह से झुलस गये। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल की ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कहा घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.