गिरडीह, सितम्बर 1 -- बगोदर, प्रतिनिधि। झारखंड का पर्व करम के गीतों से रविवार को बगोदर बस स्टैंड घंटों गुंजयमान रहा। इस दौरान करम गीतों पर हर उम्र के लोगों को झूमते देखा गया। ढोल और मांदर की थाप पर झारखंड के लोकगीतों खासकर करमा के गीतों पर महिलाएं, युवतियां एवं पुरूष वर्ग की टोलियां नृत्य कर रहे थे। इस मौके पर आम लोगों के अलावा खास लोगों को भी नृत्य करते देखा गया। मौका था विराट करम महोत्सव का। करम अखड़ा समिति के द्वारा बगोदर बस स्टैंड में विराट करम महोत्सव का आयोजन किया गया था। अखड़ा जगाकर महोत्सव की शुरुआत की गई। मौके पर रंग- बिरंगे परिधानों में पहुंचे सांस्कृतिक कार्यक्रम की विभिन्न टोलियों में शामिल युवतियां ढ़ोल और मांदर की थाप पर करम गीतों पर नृत्य करती नजर आईं। कार्यक्रम में झारखंड की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। खोरठा गीतों पर यु...