रांची, सितम्बर 2 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के पुरियो कठरटोली मैदान में मंगलवार को करम पूर्व संध्या समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड के आयकर आयुक्त निशा उरांव ने कहा कि करम पर्व हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान है। यह हमें मानवीय जीवन पथ पर सत्कर्म करने की प्रेरणा देता है। कर्म और धर्म का सीधा संबंध मानव जीवन से जुड़ा है। हमें इस पर्व के मौके पर हमें मानवता और प्रकृति का संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। समारोह में 13 खोड़हा टीमों में क्रमशः तिलई, सरना टोली, केशा, पुरियो, सकरपुर, लमकाना, चुटूटोली, गढ़ाटोली, बुदकूटोली, डूमरटोली, तेलाटिकरा, बैरटोली, पतराटोली और बेड़ो प्रार्थना सभा के ग्रामीण शामिल हुए। समारोह का संचालन घनश्याम उरांव ने किया। मौके पर पूर्व आदिवासी कल्याण आयुक्त गौरी शंकर मिंज, रामकृष्ण मिशन आश्रम के...