बोकारो, सितम्बर 8 -- चास प्रतिनिधि। चास के पुरुलिया रोड़ स्थित दीपांजलि पैलेस में रविवार को झारखंड सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान करम जावा महोत्सव का समापन सह प्रतिभागियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न पंचायत के करीब 20 से अधिक करम-जावा टीमें प्रतियोगिता में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत मंच के संस्थापक स्व. राजेन्द्र महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अध्यक्षता मंच के संरक्षक राजदेव माहथा ने की। संचालन करमचंद गोप ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सावित्री देवी व परिंदा सिंह थी। मुख्य अतिथि सावित्री ने कहा कि करम परब झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान है। संस्कृति, सभ्यता पर एकजुटता के साथ काम करने की जरूरत है। गर्व के साथ सभी झारखंडी पर्व को मनाने की जरूरत है। इस अवसर पर मंच के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम महतो, नागेश्वर मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.