चक्रधरपुर, अगस्त 17 -- चक्रधरपुर। करम जावा बेड़हा चक्रधरपुर की एक बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से करम जावा बेड़हा कार्यक्रम का सफल संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से दिनेश महतो अध्यक्ष, रवि महतो मुकेश महतो, दीपक महतो, ममता महतो उपाध्यक्ष, परशुराम महतो सचिव, नितीश महतो, नितेश महतो, अंजना महतो, शिला देवी सचिव, रोशन महतो को कोषाध्यक्ष, शुभम महतो प्रवक्ता एवं रोमीत महतो को बनाया गया है। इसके साथ ही तीस कार्यकारणी सदस्यों का चयन किया गया है। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...