गिरडीह, सितम्बर 11 -- बगोदर। बगोदर स्थित घाघरा इंटर साइंस कॉलेज में बुधवार को करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में महोत्सव का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रो अशोक यादव के द्वारा फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। महोत्सव में कॉलेज के छात्राओं की एक दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लेकर रंग-बिरंगे परिधानों में करम आधारित गीतों पर सामूहिक रूप से झूमर/ नृत्य की प्रस्तुति की। उपस्थित लोगों ने छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत नृत्य की सराहना की। मौके पर कॉलेज के सचिव प्रो अशोक यादव ने कहा कि झारखंड की कला और संस्कृति को संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि आनेवाली पीढ़ियों को भी करम महोत्सव की जानकारी मिल सके और वे भी इसे आगे बढ़ाते रहेंगे। महोत्सव में भाग लेनेवाले टीमों को कॉलेज परिवार के द्वारा सम्मानित भी किया गय...