रामगढ़, सितम्बर 2 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सोमवार को झारखंड की संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व करमा पूजा का पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने सामूहिक पूजा-अर्चना व प्रशिक्षुओं की ओर से झारखंडी गमछा दे कर हुआ। इस अवसर पर करमा देवता की आराधना की गई और प्रकृति संरक्षण और भाईचारे का संदेश दिया गया। पूजा के बाद छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य और गीत प्रस्तुत कर वातावरण को आनंदमय बना दिया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ ज्योति वालिया ने करमा पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार हमारी संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। जो हमें पेड़-पौधों, पर्यावरण और सामाजिक सद्भाव से जोड़ता है। इस अवसर पर कॉलेज परिवार के सभी सदस्य एकजुट होकर पर्व का आनंद उठाए और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.