रामगढ़, अप्रैल 1 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। करमा उतरी पंचायत अंतर्गत जतराटाड़ में सोमवार को सरहुल पूजा सह मिलन समारोह मनाने को लेकर आदिवासीयो ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता निर्मल मुंडा व संचालन अजय मुंडा ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सरहुल पूजा सह मिलन समारोह भव्य तरीके से 30 अप्रैल को आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। सरहुल महोत्सव करमा सरना स्थल में मनाई जाएगी।बैठक में मुख्य रूप से राजेश मुंडा, चन्दन मुंडा, बहादुर मुंडा, करन मुंडा, अजय मुंडा, मदन मुंडा, निर्मल मुंडा, लच्छू मुंडा, नारायण मुंडा, रेखा देवी, सानिया देवी, देवन्ती देवी, चारो देवी, सीमा देवी, होलिका मिंज, सालखो देवी, अनिता देवी, पूनम देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...