गढ़वा, सितम्बर 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत विभिन्न जगहों पर बुधवार को होने वाले प्रकृति पर्व करमा का धूमधाम से आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुदूरवर्ती भंडरिया और बड़गड़ प्रखंड के अलावा मझिआंव सहित अन्य जगहों पर करमा पर्व पारंपरिक ढंग से मनाया जाता। करमा पूजा स्थल पर करमा पेड़ की डाली स्थापित की जाती है। गांव के बैगा, पाहन, देवार की ओर से पारंपरिक ढंग से पूजा पाठ कराई जाती है। वहीं बहनें अपने-अपने भाइयों के दीर्घायु होने की कामना करते हैं। गांव की महिलाएं फल, फूल के साथ पूजा पाठ करती हैं। मौके पर ढोल, मांदर के साथ महिला पुरुष एक साथ नृत्य करते हैं। भंडरिया प्रखंड के नौका गांव स्थित प्रभन बाबा मंदिर प्रांगण, तेनटांड़, जमौती, करचाली गांव सहित अन्य गांव में करमा पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.