रामगढ़, अप्रैल 4 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। क्षेत्र के करमा उतरी पंचायत के बरमसिया ग्राम में संकटमोचन मंदिर परिसर के चाहरदीवारी की ढलाई गुरुवार को शुरू की गई। इसका विधिवत पूजार्चना ग्रामीणों ने स्वयं किया। बाद में ढलाई शुरू किया गया। इसमें मांडू विधायक भी शामिल होकर हाथ बंटाया। चाहरदीवारी ढलाई में स्थानीय ग्रामीणों ने तन मन और धन से सहयोग प्रदान किया। यहां के प्राचीन संकटमोचन मंदिर की चाहरदीवारी नहीं होने से आवारा पशुओं का सदैव आना जाना लगा रहता था। साथ ही मंदिर के आसपास गंदगी फैली रहती थी। ढलाई में नेवालाल महतो, बिनेश्वर महतो, ज्ञानी महतो, नागेश्वर महतो, रामेश्वर महतो, प्रकाश महतो, बैजनाथ महतो, अरूण महतो समेत अन्य ग्रामीणों का सहयोग करने में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.