रामगढ़, मई 25 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। करमाली लोहरा विकास महासभा का केंद्रीय अधिवेशन रविवार को नईसराय शास्त्रीनगर दामोदर नदी तट पर हुआ। इसमें आसपास के सैंकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का निर्णय लिया गया। साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। इसके बाद समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया गया। इस बीच केंद्रीय समिति की घोषणा हुई। जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष सोमदेव करमाली, उपाध्यक्ष प्रदीप करमाली, प्रधान महासचिव पवन करमाली, प्रवक्ता सुधीर करमाली, सचिव सुभाष राम करमाली, संगठप सचिव डब्लू करमाली, सचिव राम प्रसाद करमाली, सह सचिव मंटू करमाली, संगठन सचिव उमेश करमाली, केंद्रीय सह सचिव रिंकू करमाली, कार्यकारी अध्यक्ष महेश करमाली चुने गए। इसके अलावा संरक्षक कालीपोदो करमाली, सुखदेव करमाली, चंद...