रांची, अक्टूबर 9 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड की गेतलसूद पंचायत के करमाली टोली में ग्रामीणों को बिजली की लो वोल्टेज समस्या से निजात मिल गई है। खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर 100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष एतवा उरांव, खिजरी विधानसभा प्रभारी राजेंद्र मुंडा, और जिला महासचिव शिवदास गोस्वामी ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल महतो, रणवीर कुजूर, प्रेम उरांव, ग्राम प्रधान जीतेन्द्र उरांव, बाबुलाल महतो, विशुनलाल मुंडा, महेन्द्र करमाली, बिगू लोहरा, अशोक महतो, रामचन्द्र उरांव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.