जामताड़ा, मार्च 8 -- करमाटांड़ के जसाईडीह पलास जंगल से साइबर ठगी करते तीन गिरफ्तार, भेजा जेल जामताड़ा। प्रतिनिधि साइबर अपराधियों के विरुद्ध चल रहे मुहिम में जामताड़ा साइबर थाना को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को साइबर थाना की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र से तीन अपराधियों को रंगे हाथों साइबर अपराध की घटना को अंजाम देते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड व अन्य सामग्री बरामद किया गया है। मामले का खुलासा डीएसपी चंद्रशेखर ने साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। डीएसपी ने बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज महतो के नेतृत्व में एएसआई स्टेनली हेंब्रम एवं अन्य पुलिसकर्मीयों को शामिल करते हुए करमाटांड़ थानान्तर्गत ग्राम जसाईडीह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.