जामताड़ा, जनवरी 16 -- करमदाहा मेला में उमड़ रही है भीड़, पॉकेटमारो की बल्ले बल्ले नारायणपुर। प्रतिनिधि नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के करमदहा स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में लगने वाले 15 दिवसीय ऐतिहासिक करमदहा मेला में काफी भीड़ देखी गई। करमदाहा मेला में दुसरे दिन शुक्रवार को लोगों ने मेले में अत्याधिक भीड़ रहने के बावजूद लोगों ने मेले का खुब लुत्फ उठाया। लोग सर्व प्रथम करमदहा पहुंच कर वहां बराकर नदी में पवित्र स्नान कर सबसे पहले दुखिया बाबा मंदिर में जलार्पण कर पूजा-अर्चना किया। इसके पश्चात करमदहा मेला घुम कर मेले का आनंद लिया। बतादें कि नारायणपुर प्रखंड में लगने वाले इस ऐतिहासिक करमदहा मेला में इस वर्ष संथाली यात्रा, चित्रहार, मौत का कुंआ, टोरो-टोरो, ब्रेक डांस, सर्कस, तारा माची, थिएटर, अप्पू ट्रेन, ड्रैगन, छोटे-बड़े झुले के अलावे मीना ब...