जामताड़ा, फरवरी 15 -- नारायणपुर,प्रतिनिधि।नारायणपुर प्रखंड के करमदहा स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित 05 दिवसीय रामचरितमानस महायज्ञ से पूरे क्षेत्र का वातावरण इन दिनों पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। महायज्ञ के चतुर्थ दिन शनिवार को भगवान गणेश एवं भगवान सूर्य नारायण की विधि-विधानपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके पश्चात मंदिर परिसर में विशेष रूद्राभिषेक का आयोजन हुआ। इस अनुष्ठान को संपन्न कराने हेतु धनबाद से पधारे यज्ञाचार्य आचार्य कृष्णानंद शुक्ल ने यजमानों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। रूद्राभिषेक के दौरान फूल, बेलपत्र, घी, दूध, दही, हल्दी, गुलाल, इत्र, मधु तथा गंगाजल आदि पवित्र सामग्रियों से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। महायज्ञ को लेकर प्रतिदिन सुबह सैकड़ों श्रद्धालु यज्ञ मंडप पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु मंडप की परिक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.