भभुआ, जनवरी 23 -- (पेज तीन) रामपुर। सबार थाना क्षेत्र के करमचट डैम पर घूमने आए दो लोगों को शराब सेवन और नशे में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के खिरोड़ी निवासी काशीनाथ सिंह के पुत्र विकास कुमार सिंह एवं कउपा गांव निवासी रामदेव सिंह के पुत्र दिनेश्वर सिंह शामिल हैं। गुरुवार की देर शाम दोनों शराब पीने के बाद डैम परिसर में हंगामा कर रहे थे। सूचना मिलने पर सबार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि शुक्रवार को रामपुर पीएचसी में मेडिकल जांच कराने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। डीएसपी व थानाध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित सुवरा नदी के हरसूवंशी महादेव...