नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- दिल्ली सरकार ने करप्शन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजस्व विभाग के दो बड़े अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर कापसहेड़ा के सब-रजिस्ट्रार और महरौली के तहसीलदार के खिलाफ उक्त कार्रवाई लगातार मिल रही भ्रष्टाचार की शिकायतों पर की गई है। साथ ही कापसहेड़ा के एक डीड राइटर का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है।कापसहेड़ा का सब-रजिस्ट्रार और महरौली का तहसीलदार सस्पेंड दिल्ली सरकार की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए जनता से सीधे जुड़े राजस्व विभाग के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.