जहानाबाद, जून 3 -- करपी, निज संवाददाता। करपी एवं बंसी प्रखंड में सर्वसम्मति से राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया। शंभू यादव करपी राजद प्रखंड अध्यक्ष जबकि महाराणा यादव सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड के राजद प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। इसके पूर्व करपी प्रखंड के पूरैनिया मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए सभी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसके उपरांत नामांकन पत्र दाखिल किया गया। प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक मंटू कुशवाहा ने नियमानुसार चुनाव की प्रक्रिया शुरू की। विरोध में कोई भी नामांकन नहीं दाखिल करने के कारण सर्वसम्मति से शंभू यादव को प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। उधर सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय में राजद प्रखंड अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.