मिर्जापुर, जनवरी 17 -- मिर्जापुर। चुनार नगर के करनैलगंज मोहल्ले की शुक्रवार को साफ-सफाई करा दी गई। मोहल्ले के लोगों को अब गंदगी से नहीं जूझना पड़ेगा। नगर पालिका प्रशासन ने मोहल्ले की नालियों में जमा मलबा भी निकलवा दिया है, जिससे नाली अब ओवरफ्लो नहीं करेंगी। वहीं, प्रकाश के लिए खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवा दिया गया। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर चुनार के करनैलगंज मोहल्ले के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने मोहल्ले के लोगों की समस्याओं को 11 दिसंबर के अंक में 'एक ईंट नहीं चढ़ा विकास, नई पीढ़ी भी निराश' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उनका कहना था कि मोहल्ले में साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है। नालियों के जाम होने से संक्रामक रोग फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। मोहल्ले की सड़कें खराब ...