गोरखपुर, जून 19 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं रेल संपर्क मजबूत कर रहा है। मुख्य रेल मार्ग पर गोरखपुर जंक्शन-कुसम्ही (14 किलोमीटर), छपरा कचहरी-छपरा (2.0 किमी) तथा गोंडा कचहरी-करनैलगंज (23.65 किमी.) स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन का कार्य पूर्व में ही पूरा कर कमीशन किया जा चुका है। साथ ही करनैलगंज-घाघरा घाट के मध्य तीसरी लाइन का कार्य अंतिम चरण में है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तीसरी लाइन के निर्माण से लाइन क्षमता में वृद्धि होगी एवं मांग के अनुरूप अधिक संख्या में ट्रेनें तेज गति से चलाई जा सकेंगी। बताया कि इससे यात्री गाड़ियों का संचलन और अधिक सुचारू रूप से होगा। साथ ही इस रेल खंड पर चलने वाली मालगाड़ियों के संचलन समय में भी कमी आएगी। बताया कि 2025-26...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.