गोंडा, फरवरी 10 -- करनैलगंज, संवाददाता। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने मंगलवार को कोतवाली करनैलगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के सभी प्रमुख अभिलेखों की गहनता से जांच की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने त्योहार रजिस्टर, एससी/एसटी रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटरों का विवरण, रजिस्टर संख्या-8, मालखाना, अभिलेखागार, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, महिला शक्ति हेल्प डेस्क और थाना दिवस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति देखी। उन्होंने बैरक की साफ-सफाई और असलहों के सुरक्षित रख-रखाव के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि हवालात में रखे जाने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण और महिला से जुड़े अपराधों में तत्परता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंन...