मेरठ, फरवरी 5 -- सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर मंगलवार देर रात नानू फ्लाईओवर के निकट बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को निशाना बना लिया। बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले उसका मोबाइल लूटा, विरोध करने पर मारपीट की और फिर जैकेट से 16 हजार रुपये से भरा पर्स लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की और बदमाशों की तलाश में जुट गई। काफी तलाश के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पीड़ित स्टोर संचालक ने थाने में घटना की तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। रोहटा थाना क्षेत्र के बाडम गांव निवासी शुभम त्यागी पुत्र हरिओम त्यागी का मेरठ के गढ़ रोड पर आनंद अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर है। मंगलवार देर रात वह स्टोर बंद कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह मेरठ-करनाल हाईवे स्थित नानू फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा तो वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.