नई दिल्ली, फरवरी 5 -- द 50 शो इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो में काफी बवाल हो रहे हैं। अब तक शो के 4 एपिसोड्स ही टेलिकास्ट हुए हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि शो के कंटेस्टेंट और एक्टर करण पटेल इस शो को छोड़ने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण की यूट्यूबर रचित सिंह से लड़ाई हो गई है और इस वजह से उन्होंने ये फैसला लिया है।क्यों करण छोड़ेंगे ये शो आईवीएम बज की रिपोर्ट के मुताबिक करण पटेल ने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक करण और रचित के बीच हाल ही में बहस हुई और ये बहस बाद में काफी बढ़ गई और इसलिए करण ने अब शो छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि असल में हुआ क्या और डिटेल में इसको लेकर अपडेट नहीं है। इस बड़े क्लैश को लेकर ज्यादा अपडेट नहीं कि आखिर किस एपिसोड में ये हुआ क्योंकि इसे ऑन एयर अभी तक नहीं दिखाया है। ऑडियंस को अभ...