नई दिल्ली, मार्च 10 -- करण जौहर इन दिनों अपने वेट लॉस की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने इतना वजह कैसे घटाया इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कुछ लोगों का मानना था कि करण ने ओजेम्पिक जैसी दवाएं ली हैं। अब आईफा अवॉर्ड्स 2025 में करण अपने बदले लुक पर बोले हैं। उनका कहना है कि वजन घटाने के लिए उन्होंने कोई शॉर्टकट यूज नहीं किया है।लाइफस्टाइल से हुआ बदलाव करण जौहर इंडिया टुडे डिजिटल से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने काफी मेहनत से अपना वजन कम किया है। करण बोले, 'हेल्दी रहना, सही खाना, एक्सरसाइज करना और अच्छा दिखने के लिए बेस्ट करना बस यही है।'महीप के कमेंट के बाद शुरू हुए थे कयास करण ओजेम्पिक पर डायरेक्टली नहीं बोले। हालांकि इशारा किया कि उन्होंने कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया। यह बदलाव उनकी लगातार मेहनत का नतीजा है। दरअसल महीप कप...