लखनऊ, अप्रैल 18 -- करणी सेना की ओर से शुक्रवार को हजरतगंज में प्रदर्शन किया गया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने खूब नारेबाजी की। इस दौरान ट्रैफिक थम गया। प्रदर्शनकारियों ने हजरतगंज स्थित अटल चौक के पास पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार पर हिन्दुओं पर अत्याचार करने का आरोप लगाया। कहा कि मुर्शिदाबाद में लगातार वक्फ संशोधन कानून को लेकर हिंसा और आगजनी हो रही है। हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, उन्हें पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.