गढ़वा, अप्रैल 22 -- कांडी। करणी सेना के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की हत्या गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने हत्यारोपी की अविलंब गिरफ्तार करने की मांग सरकार से की है। उक्त बाबत उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। उन्होंने कहा कि दिन दहाड़े प्रदेश अध्यक्ष की हत्या कर देना अक्षम्य है। सरकार व प्रशासनिक अधिकारी जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा नहीं देते हैं तो करणी सेना सड़क पर उतर कर कड़ा विरोध दर्ज कराएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.