जमशेदपुर, फरवरी 14 -- गोविंदपुर में राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में क्षत्रिय करणी सेना परिवार की विशेष बैठक हुई, जिसमें गोविंदपूर मंडल और जिलास्तरीय पदाधिकारियों की सर्वसहमति से घोषणा की गई। बड़ी संख्या में युवा टीम एवं वरिष्ठ गणमान्य भी संगठन में शामिल हुए। सर्वसहमति से चंद्रशेखर सिंह को कोल्हान उपाध्यक्ष, राधेश्याम सिंह, कमलेश सिंह, एसएन सिंह बघेल, यशवंत सिंह और मनोज सिंह को जिला संरक्षक, संजय सिंह को जिला सचिव, मधु सिंह को गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष, मनोकामना सिंह, रवींद्र सिंह और अरुण समदर्शी को गोविंदपुर मंडल संरक्षक, अजय सिंह को कार्यकारी मंडल अध्यक्ष, उदय सिंह को गोविंदपुर मंडल महामंत्री, मनोज सिंह को टेल्को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर मुख्य रूप से मौजूद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बिनय सिंह, जिलाध्यक्ष संजय सिंह और युवा जिलाध्यक्ष मोहित स...