मुजफ्फरपुर, जून 27 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव महेंद्र चौक के समीप से पुलिस ने शुक्रवार को विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान कांटी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर निवासी मुकुल महतो व दीपक कुमार के रूप में हुई। दोनों की तलाशी के दौरान एक की पॉकेट से पानी के बोतल में रखी शराब बरामद हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष राम कृष्ण परमहंस ने बताया कि एएसआई नवीन कुमार के बयान पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.