मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के गोपालपुर में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान जख्मी सास-बहू का इलाज पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वन में कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मामले को लेकर गोपालपुर निवासी दीपा देवी ने गांव के भरत सिंह, गोलू कुमार, रमेश ठाकुर, अंशु कुमार सहित सात लोगों के खिलाफ करजा थाने में मामला दर्ज कराया है। इसमें दीपा ने बताया कि वह अपने निजी जमीन में झोपड़ी बना रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने झोपड़ी बनाने से रोका। इसका विरोध करने पर रॉड से मारकर हाथ तोड़ दिया गया। सास रजिया देवी बीच-बचाव को पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.