मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना स्थित रेवा रोड पर पकड़ी पुल के समीप रविवार की रात करीब आठ बजे स्कॉर्पियो और मैजिक टकरा गई। हादसे में मैजिक चालक जख्मी हो गया, जबकि स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया। मैजिक चालक का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के दोनों एयर बैग खुल गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही थी, जबकि मैजिक मड़वन से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। सूचना पर पहुंची करजा पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...