मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड के भटौना गांव में खेत पर नीलगाय के हमले से एक अधेड़ किसान की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय भोला राम शुक्रवार दोपहर में खेप पर धान की फसल खेत देखने गए थे। तभी एक नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब नीलगाय भाग निकली। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें उठाकर मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूर्व पंसस राजकपूर सहनी ने बताया कि हाल के वर्षों में नीलगाय की संख्या यहां काफी बढ़ गई है। वे फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब जानलेवा घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.