मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मड़वन। एक संवाददाता करजा थाना क्षेत्र के मड़वन चौक के समीप से पुलिस ने शनिवार को वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया। वह पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के मलकौनी का रहने वाला है। उसकी बाइक पर किसी अन्य वाहन का नंबर प्लेट लगा था। जांच में बाइक के चोरी के होने की जानकारी मिल। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.