गंगापार, जून 13 -- कौंधियारा, हिन्दुस्तान संवाद। करछना थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दिवंगत महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। गुरुवार को ग्रामपंचायत डीहा के मजरा चुप्पेपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालजनों पर मारने पीटने व हत्या का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार सात वर्ष पूर्व चुप्पेपुर निवासी राजेश प्रजापति ने अपने बड़े बेटे प्रदीप प्रजापति की शादी मध्य प्रदेश के पटेहरा निवासी मुन्नीलाल की बेटी सविता प्रजापति के साथ किया था। शादी के बाद महिला ने दो बेटी शिवानी ,मान्सी व एक बेटा शिवांश को रूप जन्म दिया। मृतक महिला का पति प्रदीप दिल्ली के एक निजी कंपनी में का...