पटना, अप्रैल 27 -- वार्ड-39 के पार्षद और भाजपा युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल यादव पर प्राथमिकी दर्ज करने का लोगों विरोध जताया। रविवार को करगिल चौक पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। भाजयुमो नेता राहुल यादव के कथित आपत्तिजनक बयान के बाद थाना प्रभारी अब्दुल हमीम की ओर से केस करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से वार्ड पार्षद को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने का धमकी दी जा रही है। एक जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है तो एक आम नागरिक के साथ पीरबहोर पुलिस का कैसा सलूक होगा। प्रदर्शन में शामिल मिथिलेश सिंह, अनिकेत झा और कृष्ण सिंह कल्लू ने तुरंत केस वापस और थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.