धनबाद, जनवरी 2 -- पुटकी, प्रतिनिधि करकेंद पासी धौड़ा व यादव मोहल्ला में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। यहां वर्ष 2026 का आगाज गुटीय संघर्ष के बीच हुआ। नए साल की पहली शाम पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील रहा। लाठी-डंडों के साथ दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों गुट आमने-सामने हो गए। घटना की जानकारी पाकर कई थानों की पुलिस पहुंची। देर शाम पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मारपीट और पथराव में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। यादव मोहल्ला के लोगों ने बम विस्फोट का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि पूर्व की अदावत को लेकर गोपालीचक यादव मोहल्ले के 15-20 युवकों ने पासी धौड़ा के रवि पासी को रॉड, लाठी, तेज धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पासी धौड़ा के रवि पर इनमोसा भवन के पास यादव गुट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.