समस्तीपुर, अगस्त 20 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के विभूतिपुर पूरब वार्ड 12 में विगत 17 अगस्त की संध्या विद्युत स्पर्शाघात से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत मामले को लेकर स्थानीय थाने में एक यूडी केस दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि यूडी केस रामाशीष राम के बयान पर दर्ज हुई है। आवेदक रामाशीष राम ने कहा है कि उसकी पत्नी शांति देवी घर से 50 फीट दूर पानी लाने गई थी। जहां विद्युत तार टूटकर गिरा हुआ था। अचानक वह विद्युत तार के संपर्क में आ गई जिसे बचाने के लिए उसका पुत्र अरुण कुमार राम गया। वह भी विद्युत के संपर्क में आ गया। उसका पौत्र व अनिल राम का पुत्र अजीत कुमार भी बचाने के क्रम में विद्युत के संपर्क में आ गया। इसमें उनकी पत्नी शांति देवी, पुत्र अरूण कुमार राम व पौत्र अजीत कुमार की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.