महाराजगंज, फरवरी 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा ब्लाक क्षेत्र के टीकर-परसौनी चौराहे पर रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परसौनी गांव के सैकड़ों ग्रामीण निचलौल-चौक मार्ग पर पहुंच गए और सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग 45 मिनट तक चले प्रदर्शन के दौरान लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जर्जर विद्युत तारों को तत्काल बदलने और लाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की। कहा कि लटके 11 हजार वोल्ट के तार से कई हादसे हो गए हैं। एक झुलसे युवक की मौत से यह आक्रोश फूट पड़ा था। सूचना मिलते ही चौक पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग को संबोधित मांग पत्र सौंपकर जाम समाप्त किया। परसौनी के प्रधान व प्...