रामपुर, जून 16 -- करंट की चपेट में आए मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव का है। गांव निवासी नरेश उम्र 28 वर्ष राजमिस्त्री के साथ मजदूरी का कार्य करता था। पांच दिन पूर्व गांव में ही छत पर मसाला देने के दौरान मजदूर हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया था। गंभीर रूप से घायल मजदूर को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। शनिवार की शाम इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। परिजन मजदूर का शव घर लेकर पहुंचे तो कोहरा मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.