बुलंदशहर, जून 17 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव में खेत की तारबंदी में छोड़े गए करंट की चपेट में आकर झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी खेत मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव फरीदपुर निवासी ईश्वरचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि छह जून की दोपहर उनकी भाभी जया, कुसुम, भतीजे मणी के साथ गांव फरीदपुर के जंगल में सूखी लकड़ी लेने के लिए गई थी। गांव निजामपुर निवासी तेज सिंह का फरीदपुर में खेत है। उसने खेत के चारों ओर तारबंदी कर करंट छोड़ रखा था। खेत की मेड़ से होकर जब उनकी भाभी जया जा रही थी तारबंदी में छोड़े गए करंट की चपेट में आ गई। उनके साथ गई भाभी, भतीजे ने बड़ी मुश्किल से उन्हें छुड़ाया। करंट लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद से ही उनका ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.