प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- कुंडा कोतवाली के जिल्ला मौली गांव निवासी शंकर लाल यादव पुत्र राम सजीवन ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि चार फरवरी की शाम उसकी दुधारु भैंस खेत में घास चर रही थी। उसी खेत के बगल में इन्द्रपाल मौर्य, शलीम उर्फ रानू ने अपने खेत में तार खींचकर उसमें करंट दौड़ाए रखा था। घास चर रही भैंस जब तार के निकल गई तो उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित शंकर लाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने इन्द्रपाल मौर्य, शलीम उर्फ रानू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...