मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं.। शहर के नाजिरपुर में भूतनाथ मंदिर के पीछे किराना दुकानदार समीर राज की पत्नी रूमन देवी (35) की करंट लगने से गुरुवार को मौत हो गई। समीर ने बताया कि दुकान में आलू प्याज के ट्रॉली में मीटर से निकला तार सटा हुआ था। इस कारण ट्रोल में करंट था। सुबह में सफाई के लिए गई रूमन ने ट्रॉली को हटाना चाहा। इसमें करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...