मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। शर्फुद्दीनपुर पुराना दरभंगा रोड स्थित वार्ड 11 में सोमवार की देर रात मिट्टी गिराने के दौरान हाइड्रोलिक उठाने पर बिजली के तार के संपर्क में आने से करंट लगकर हाईवा चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान गायघाट थाने के शकरवारा गांव निवासी 24 वर्षीय अविनाश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। डर से मृतक को मौके पर छोड़ ठेकेदार, खलासी और मजदूर भाग निकले। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर एसआई रंजय कुमार के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल ने पीछा कर गुढमी के ऋषिकेश कुमार, मैंठी के बच्चा राय एवं चंदन कुमार को पकड़कर थाने लाया। मौके से हाईवा और दो बाइक को जब्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि आधी रात में मिट्टी गिराने के दौरान हाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.