दुमका, जून 30 -- दुमका। प्रतिनिधिकरंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। यह घटना रविवार सुबह में रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिंदूरिया गांव में हुई। परिजनों ने बताया कि युवक सुभाष कुमार महतो घर में मोटर पम्प चलाने के लिए बिजली का कनेक्शन जोड़ रहा था। इस दौरान उसे करंट का झटका लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा। घर में कोई सदस्य नहीं था। इस वजह से सुभाष महतो की जान नहीं बच पायी। वह घर पर मृत पड़ा था। काफी देर बाद आसपास के लोगों को पता चला और उसके परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों को जब तक पता चला, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की दो साल पूर्व ही शादी हुई थी। पत्नी मायके गई थी और उसकी मां अपनी बेटी के घर गई थी। युवक को कोई संतान नहीं है। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। युवक मुम्बई के किसी कम्पनी में सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करता था। दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.