वाराणसी, जून 28 -- चिरईगांव, संवाद। जाल्हूपुर बाजार (चौबेपुर) में पिकअप पर लदे भूसे के ऊपर चढ़ा मजदूर हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से झुलसकर नीचे गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह भूसे के ऊपर रखे बर्तन उतारने के ढाले पर चढ़ा था। चंदौली के भरुहिया (बबुरी) का 32 वर्षीय श्यामबली पासवान पिकअप पर भूसा लादकर जाल्हूपुर आया था। उसके साथ अन्य मजदूर भी थे। खाना बनाने के लिए बर्तन भूसे के ऊपर रखे थे। सड़क किनारे पिकअप खड़ी कर श्यामबली बर्तन उतारने के लिए ढाले पर चढ़ा। इस बीच हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। करंट का झटका लगने से वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। इससे साथी मजदूरों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन उसे जिला अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव लेकर जाल्हूपुर आये और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.