आरा, मार्च 5 -- गड़हनी, एक संवाददाता। गड़हनी प्रखंड के दयाल छपरा में काउप गांव के एक बिजली मिस्त्री को पोल पर काम करने के दौरान करंट का झटका लगा, जिससे वह नीचे गिर गया। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है। उक्त बिजली मिस्त्री काउप गांव निवासी हरेराम पंडित का पुत्र जितेन्द्र कुमार बताया जा रहा है। घटना के बाद उसे गड़हनी में एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज नहीं हुआ। इसके बाद आरा निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया गया। फिर बेहतर इलाज हेतु पटना जिले के बिहटा ईएसआई में भर्ती कराया गया है। मिस्त्री जितेंद्र कुमार चरपोखरी के बगुसरा पवार ग्रिड से शट डाउन करा 11 हजार वोल्ट का काम कर रहा । एक मिस्त्री से पूछा तो बोला शट डाउन है। काम करो। काम कर ही रहा था कि दूसरे मिस्त्री ने लाइन दिलवा दी। घटना का शिकार मिस्त्री ठीकेदार के अंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.