सुपौल, फरवरी 23 -- निर्मली, एक संवाददाता। मझारी पंचायत के वार्ड 8 में शनिवार की शाम करंट की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि मझारी वार्ड 8 निवासी मक्खन लाल चौपाल एवं उसका पुत्रवधु फूलो देवी अपने घर में शादी को लेकर साफ-सफाई कर रहे था। इसी दौरान नंगा तार से स्पर्श होने के कारण करंट लग गई। इसमें मक्खन लाल चौपाल (60) का मौत मौके पर ही हो गई। वहीं फूलो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायल महिला को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि 26 फरवरी को मृतक की पोती सरस्वती कुमारी का मधुबनी जिले के मागेनपट्टी में शादी होने वाली थी। इसी को लेकर मक्खन लाल चौपाल अपने घर की साफ-सफाई कर रहा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.