कुशीनगर, फरवरी 16 -- हाटा/ढाढ़ा, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव में रविवार को ट्रांसफार्मर बनाए गए 45 वर्षीय संविदा लाइनमैन अमरजीत सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। वह हाटा में 33 केवी के बिजली उपकेंद्र से जुड़े संविदाकर्मी थे। सिंहपुर में ट्रांसफार्मर पर 11 हजार वोल्ट की लाइन पर काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने शटडाउन लिया था, लेकिन इसी दौरान अचानक बिजली प्रवाहित हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोग तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी होने पर लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर प्रदर्शन किया। अमरजीत सिंह हाटा के वार्ड संख्या-20 गोपालनगर मदरहा के निवासी थे। उनके निधन से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपन...