कन्नौज, दिसम्बर 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। स्कूल की पुताई करते समय हरी नगर गांव में बिल्डिंग के ऊपर से निकली एचटी लाइन की चपेट में आ जाने से पेंटर बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के हयात नगर रतनपुर निवासी नीरज पुत्र सामंतसिंह जो कि पास के ही गांव हरीनगर में डीबीएस स्कूल में पुताई का कार्य रहे थे। तभी स्कूल के ऊपर से निकली 11 हजार की लाइन की चपेट में आ गया। जैसे ही वह लाइन से किसी तरह टच हुआ, तभी उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद उसके साथी उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...