गोपालगंज, फरवरी 23 -- दोनों किशोरियों को इलाज के बाद अस्पताल से दी गई छुट्टी विधायक ने अस्पताल में पहुंचकर जाना हालचाल बैकुंठपुर। एक संवाददाता महम्मदपुर थाने के परसौनी गांव में शनिवार की देर शाम बिजली का करंट लगने से दो किशोरियां झुलस गईं। बुटन महतो की 12 वर्षीया बेटी रोशनी कुमारी व रामपुकार महतो की 12 वर्षीया बेटी पुतुल कुमारी को इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि तीन किशोरियां एक साथ घर से बाहर किसी काम के लिए शनिवार की देर शाम गई थीं। वापस लौटने के दौरान ग्यारह हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गईं। इस दौरान दो किशोरियां गंभीर रूप से झुलस गईं। जबकि एक अन्य किशोरी मामूली रूप से झटके की शिकार हुई थी। सीएचसी के आपातकालीन कक्ष में दोनों किशोरियों का इलाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.